Homeझारखंडनाराज पत्नी ने जलावन लकड़ी का टुकड़ा से मारकर ली पति की...

नाराज पत्नी ने जलावन लकड़ी का टुकड़ा से मारकर ली पति की जान

खूंटी। पति के अपनी दूसरी पत्नी को घर लाने से नाराज पत्नी ने कटफरा (जलावन लकड़ी का टुकड़ा) से मारकर अपने पति की जान ले लीे।मिली जानकारी के अनुसार पड़ासू गांव के का हनुख टोपनो ने दो शादियां की थी। घटना अड़की थाना क्षेत्र के पड़ासू गांव में मंगलवार रात करीब दो बजे की हे। इस बात को लेकर हनुख की अपनी पहली पत्नी से हमेशा विवाद होता रहता था। मंलवार को भी पति-पत्नी के बीच इसको लेकर जमकर लड़ाई हुई और उसकी पत्नी ने जलावन लकड़ी के टुकड़े से अपने पति पर कई बार वार दिये। इससे घटनास्थल पर ही हनुख की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बुधवार दोपहर पुलिस पड़ासू गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या के बाद हनुख की पत्नी फरार हो गई है। हनुख तोपनो ने मुरहू प्रखंड के जिलिंगकेला गांव की एक लड़की से विवाह किया था, जिससे उसका पांच साल का बेटा भी है। करीब दो-तीन सप्ताह पहले वह अड़की के हूंठ गांव की एक अन्य लड़की को दूसरी पत्नी बनाकर घर ले आया। उसकी पहली पत्नी को यह रिश्ता स्वीकार नहीं था। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद हो रहा था। मंगलवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में आकर कटफरा से पीट-पीटकर अपने पति की जान ले लीे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पाल भेज दिया। खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरूण रजक ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में पत्नी के जरिये पति की हत्या की बात सामने आई है। पुलिस आरोपित पत्नी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments