Homeफीचरमनोरंजनअरिजीत सिंह की प्लेबैक सिंगिंग में वापसी? ‘आवारापन 2’ के गाने से...

अरिजीत सिंह की प्लेबैक सिंगिंग में वापसी? ‘आवारापन 2’ के गाने से फैंस में चर्चा

मशहूर गायक अरिजीत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फिल्म ‘आवारापन 2’ का नया दर्द भरा गाना ‘ये आवारापन’ रिलीज होने के बाद फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि क्या अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से अपना संन्यास वापस ले लिया है।

कुछ महीने पहले अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का ऐलान किया था। इसके बाद उन्होंने कोई नया गाना या प्रोजेक्ट नहीं लेने की बात कही थी। हालांकि, अब ‘आवारापन 2’ में उनकी आवाज सुनकर फैंस उनके फैसले को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

‘ये आवारापन’ गाने को मिली चर्चा

‘ये आवारापन’ गाने को अमल मलिक ने संगीत दिया है, जबकि इसके बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं। इस गाने में अरिजीत सिंह की भावुक आवाज ने एक बार फिर श्रोताओं का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या गायक ने अपना फैसला बदल लिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, विशेष फिल्म्स और अरिजीत सिंह के बीच लंबे समय से जुड़ाव रहा है। इसी वजह से ‘आवारापन 2’ के लिए अरिजीत की आवाज को चुना गया।

पहले ही कह चुके थे पुराने गाने होते रहेंगे रिलीज

अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी 2026 को प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि अब वह नए प्रोजेक्ट नहीं लेंगे और इस सफर से विदा ले रहे हैं।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि पहले से रिकॉर्ड किए गए या अधूरे गाने भविष्य में रिलीज होते रहेंगे। इसी वजह से उनके संन्यास के बाद भी कई गाने सामने आए।

वापसी या पुराना रिकॉर्डेड गाना, स्थिति स्पष्ट नहीं

फिलहाल यह साफ नहीं है कि ‘ये आवारापन’ गाना अरिजीत सिंह के संन्यास के ऐलान से पहले रिकॉर्ड किया गया था या उन्होंने दोबारा प्लेबैक सिंगिंग शुरू कर दी है। फिलहाल गायक लाइव कॉन्सर्ट पर ध्यान दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments