सेना के जवान ने की खुदकुशी

रांची। राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र के स्मार्ट सिटी में एक सेना के जवान के खुदकुशी करने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है। मृत युवक की पहचान जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र निवासी अमन कुमार के रूप में हुई है। वह सेना का जवान था और दिल्ली में पोस्टेड था। वहीं, मृतक के पिता प्रमोद कुमार और पत्नी ने हत्या कर खुदकुशी दिखाने का आरोप लगाया है।

धुर्वा थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि अमन यादव ने किस वजह से खुदकुशी की है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही सही कारण का पता चल पायेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *