Homeराष्ट्रीयबेंगलुरु खदान हादसा: प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, घायलों के शीघ्र स्वस्थ...

बेंगलुरु खदान हादसा: प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु अर्बन जिले में पत्थर खदान में हुए दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

एक्स पर जताई संवेदना

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि बेंगलुरु अर्बन जिले की पत्थर खदान में लोगों की मौत की खबर अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की गई जान

गौरतलब है कि बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मादपट्टण गांव स्थित कावेरी क्रशर पत्थर खदान में गुरुवार को करीब 40 फीट ऊंचाई से विशाल चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का आरआर अस्पताल में उपचार जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments