शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 39 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द

सुपौल। जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रखंडों में संचालित 39 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। विभागीय जांच के बाद यह कदम उठाया गया, जिससे निजी विद्यालय संचालकों में हड़कंप मच गया है।

जारी सूची के अनुसार बसंतपुर प्रखंड के 7 स्कूलों की मान्यता समाप्त की गई है। वहीं पिपरा, किसनपुर और सरायगढ़ प्रखंड के 3-3 स्कूल, छातापुर के 5 स्कूल, राघोपुर के 6 स्कूल तथा त्रिवेणीगंज और सुपौल प्रखंड के 4-4 स्कूल इस कार्रवाई की जद में आए हैं।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नियमों के उल्लंघन और निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे नामांकन से पहले स्कूल की मान्यता की जांच अवश्य कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *