Homeझारखंडमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के विमान दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर भाजपा...

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के विमान दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर भाजपा ने जताया शोक

रांची : प्रदेश भाजपा ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि महाराष्ट्र के बारामती में हुई भीषण हवाई जहाज दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी सहित कई लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। श्री साहू ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी के विमान दुर्घटना में असामयिक निधन से स्तब्ध हूं। उन्होंने राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। कहा कि उनका निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुखद विमान हादसे में उनके साथ जान गंवाने वाले अन्य 4 लोगों का निधन भी अत्यंत पीड़ादायक है। सभी दिवंगत आत्माओं को ईश्वर शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। शोक व्यक्त करने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments