Homeझारखंडलोकनाथ महतो की पत्नी के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू...

लोकनाथ महतो की पत्नी के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया शोक

रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के आवास पहुंचकर उनकी पत्नी मोलनी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आदित्य साहू ने कहा कि इस दुख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी का पूरा परिवार शोक-संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

मोलनी देवी का हाल ही में निधन हुआ था। निधन की सूचना मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष बड़कागांव पहुंचकर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो और उनके परिजनों को सांत्वना दी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अनिवेश सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments