मंत्री योगेंद्र प्रसाद को स्कॉर्ट कर रही पुलिस गाड़ी को बोलेरो ने मारी टक्कर, बाल बाल बचे लोग

रामगढ़। झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद को स्कॉर्ट कर रही रामगढ़ पुलिस की गाड़ी को एक बोलेरो ने विपरीत दिशा से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन पुलिसकर्मी और ड्यूटी पर तैनात लोग बाल बाल बच गए। इस घटना की पुष्टि करते हुए रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि मंत्री योगेंद्र प्रसाद रांची से अपने घर लौट रहे थे। रामगढ़ पुलिस की ओर से उन्हें स्कॉर्ट किया जा रहा था। ड्यूटी पर सब इंस्पेक्टर विकास कुमार मौजूद थे। उनके साथ चार जवान भी गाड़ी में थे। छत्तरमांडू में विपरीत दिशा से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने स्कॉर्ट गाड़ी को ठोक दिया। गाड़ी पर सवार सभी पुलिस पदाधिकारी और जवानों को हल्की चोटें आई हैं। सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया है। बाद में दूसरी गाड़ी से मंत्री योगेंद्र प्रसाद को रजरप्पा क्षेत्र तक छोड़ा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *