Homeझारखंडजमीनी स्तर पर जल संरक्षण का संदेश पहुंचाने में जलसहिया की महत्वपूर्ण...

जमीनी स्तर पर जल संरक्षण का संदेश पहुंचाने में जलसहिया की महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित पिल्लई हॉल में जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वावधान में जल जीवन मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह जल महोत्सव पखवाड़ा के अवसर पर जिला स्तरीय एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सविता टोपनो, गोपनीय प्रभारी कुमार हर्ष, चाईबासा और चक्रधरपुर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, सहायक अभियंता, विभागीय कर्मी तथा जलसहिया शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं के बेहतर रखरखाव और संचालन के लिए विभिन्न पंचायतों के मुखिया और जलसहिया को सम्मानित किया गया। साथ ही मंत्री दीपक बिरुआ के नेतृत्व में जल संचयन और संरक्षण को लेकर जल शपथ दिलाई गई।

मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि वर्तमान समय में जल संचयन और संरक्षण मानव जीवन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर जल संरक्षण का संदेश पहुंचाने में जलसहिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का अधिष्ठापन किया गया है, लेकिन कई जगह रखरखाव के अभाव में योजनाएं पूरी तरह उपयोगी नहीं हो पा रही हैं। इसके लिए ग्रामीणों को भी आगे आकर सहयोग करना होगा।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति को सम्मान देते हुए कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

उपायुक्त चंदन कुमार ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 8 मार्च से 22 मार्च 2026 तक जिले में जल महोत्सव पखवाड़ा मनाया जाएगा।

इस अवसर पर जल संचयन और संरक्षण पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसके माध्यम से उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments