HomeBreaking Newsएसआईआर-2026: दावा-आपत्ति के निष्पादन को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दिए निर्देश

एसआईआर-2026: दावा-आपत्ति के निष्पादन को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दिए निर्देश

रांची। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के तहत प्राप्त होने वाले दावा एवं आपत्ति आवेदनों के निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की।

बैठक में रांची जिले के सभी सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन निबंधक पदाधिकारी (ईआरओ), प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक सुमन, सभी सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी (एईआरओ) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हर आवेदन का पारदर्शी तरीके से करें निष्पादन

बैठक में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना और अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाकर मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। इस प्रक्रिया में दावा एवं आपत्ति का निष्पादन बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने सभी निर्वाचन निबंधक और सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन करते हुए प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

दस्तावेज सत्यापन और प्रक्रिया पर हुई चर्चा

बैठक में दावा एवं आपत्ति से जुड़े विभिन्न मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की जांच, सत्यापन की कार्यप्रणाली, समय-सीमा के पालन और आयोग द्वारा निर्धारित कानूनी एवं प्रक्रियात्मक प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ करें, ताकि रांची जिले की मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments