HomeBreaking Newsरांची में मतदाता पुनरीक्षण अभियान पूरा होने की ओर, सभी विधानसभा क्षेत्रों...

रांची में मतदाता पुनरीक्षण अभियान पूरा होने की ओर, सभी विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन लगभग 100 प्रतिशत

रांची। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के तहत रांची जिले में निर्वाचन कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण और संग्रहण लगभग 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है। वहीं मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन का काम भी लगभग पूर्ण हो गया है।

जिले के तमाड़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके और मांडर विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। तमाड़, हटिया, कांके और मांडर विधानसभा क्षेत्रों में एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण और संग्रहण का कार्य 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जबकि सिल्ली, खिजरी और रांची विधानसभा क्षेत्रों में भी यह कार्य लगभग शत-प्रतिशत पूर्ण है।

सातों विधानसभा क्षेत्रों की प्रगति

29 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में 2,19,083 मतदाताओं के विरुद्ध एन्यूमरेशन फॉर्म का 100 प्रतिशत वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा किया गया है।

सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 99.99 प्रतिशत फॉर्म वितरण और 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन, खिजरी में 99.98 प्रतिशत वितरण और 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन तथा रांची विधानसभा क्षेत्र में 99.99 प्रतिशत वितरण और 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है।

हटिया, कांके और मांडर विधानसभा क्षेत्रों में एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।

विधानसभा वार एएसडीडी सूची तैयार

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत रांची जिले में विधानसभा वार एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट) मतदाताओं की सूची भी तैयार कर ली गई है।

रांची विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 1,52,913 एएसडीडी मतदाता चिन्हित किए गए हैं, जो कुल मतदाताओं का 38.73 प्रतिशत है। इसके बाद हटिया विधानसभा क्षेत्र में 1,84,726 (33.59 प्रतिशत), कांके में 1,42,667 (28.38 प्रतिशत), खिजरी में 89,256 (23.04 प्रतिशत), मांडर में 63,743 (16.24 प्रतिशत), तमाड़ में 32,071 (14.64 प्रतिशत) और सिल्ली में 32,560 (14.26 प्रतिशत) मतदाता एएसडीडी श्रेणी में पाए गए हैं।

एएसडीडी श्रेणी में शामिल मतदाताओं का विवरण

तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में 7,133 अनुपस्थित, 9,107 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 10,092 मृत, 4,246 पूर्व से पंजीकृत और 1,493 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।

सिल्ली में 4,048 अनुपस्थित, 13,679 स्थानांतरित, 9,146 मृत, 4,938 पूर्व से पंजीकृत और 749 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं।

खिजरी में 38,855 अनुपस्थित, 25,348 स्थानांतरित, 14,286 मृत, 8,484 पूर्व से पंजीकृत और 2,283 अन्य श्रेणी के मतदाता चिन्हित किए गए हैं।

रांची विधानसभा क्षेत्र में 1,16,093 अनुपस्थित, 15,663 स्थानांतरित, 12,516 मृत, 5,250 पूर्व से पंजीकृत और 3,391 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं।

हटिया में 1,31,530 अनुपस्थित, 26,724 स्थानांतरित, 17,142 मृत, 8,116 पूर्व से पंजीकृत और 1,214 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।

कांके में 83,705 अनुपस्थित, 30,330 स्थानांतरित, 18,269 मृत, 9,533 पूर्व से पंजीकृत और 830 अन्य श्रेणी के मतदाता चिन्हित किए गए हैं।

मांडर विधानसभा क्षेत्र में 16,339 अनुपस्थित, 20,670 स्थानांतरित, 13,013 मृत, 13,302 पूर्व से पंजीकृत और 419 अन्य श्रेणी के मतदाता एएसडीडी सूची में शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments