Homeझारखंडरूटुगुटू के जंगलों में गोलियों की गूंज… क्या घिर चुका है एक...

रूटुगुटू के जंगलों में गोलियों की गूंज… क्या घिर चुका है एक करोड़ का मोस्ट वांटेड?

पश्चिमी सिंहभूम। रूटुगुटू जंगल में यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब कोबरा 209 बटालियन और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन चला रही थी। यह अभियान कुख्यात माओवादी और एक करोड़ रुपये के इनामी कमांडर मिसिर बेसरा की तलाश में चलाया जा रहा था। सूत्रों की मानें तो पिछले दो दिनों से सुरक्षा बल गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बोरोई और तूनबेड़ा गांवों के आसपास सघन कॉम्बिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान जवानों की गतिविधियों पर नजर रख रहे माओवादी रूटुगुटू के जंगलों में सामने आ गए,जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ रुक-रुक कर जारी रही और खबर लिखे जाने तक फायरिंग फिलहाल थम गई थी। हालांकि सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी है। अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी गई है और इलाके में अलर्ट बढ़ा दिया गया है। एसपी अमित रेनू ने कहा कि सुरक्षा बल पूरी रणनीति के तहत आगे बढ़ रहे हैं और ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य शीर्ष माओवादी नेताओं को पकड़ना या निष्क्रिय करना है। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। एहतियात के तौर पर आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को जंगलों की ओर न जाने की सलाह दी गई है। नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो-गोइलकेरा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में बुधवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसकी आधिकारिक पुष्टि एसपी अमित रेनू ने की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऑपरेशन अभी भी जारी है और सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments