Homeराजनीतितीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई...

तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को वोटिंग

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन रिक्त विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 अगस्त को कराई जाएगी।

तीन सीटों पर होगा उपचुनाव

चुनाव आयोग के अनुसार बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। आयोग 6 जुलाई को अधिसूचना जारी करेगा, जिसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।

इन कारणों से खाली हुईं सीटें

बांकीपुर सीट भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है। मध्य प्रदेश की दतिया सीट विधायक राजेंद्र भाटी को अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हुई, जबकि गुजरात की मंजलपुर सीट विधायक योगेश पटेल के निधन के कारण रिक्त हुई है।

तीनों सीटों के लिए 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा और 3 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments