Homeक्राइमनिर्माणाधीन सोसाइटी में दो मजदूरों की मौत के बाद बिल्डर पर केस।...

निर्माणाधीन सोसाइटी में दो मजदूरों की मौत के बाद बिल्डर पर केस। पढ़े पूरी रिपोर्ट…

नोएडा। सेक्टर-152 स्थित निर्माणाधीन एटीएस पिक्चर रिपिच्यु सोसाइटी में 37वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत के मामले में बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने का आरोप लगाया है।

थाना नॉलेज पार्क में दर्ज शिकायत के अनुसार पश्चिम बंगाल निवासी रिजवाल करीम ने बताया कि उनके साले अब्दुल छमक और उनके साथी रसिदूल हक निर्माणाधीन सोसाइटी की 37वीं मंजिल पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दोनों मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि निर्माण स्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध नहीं किए गए थे। पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और सुरक्षा व्यवस्था के अभाव के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शिकायत के आधार पर बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि गुरुवार को हुए इस हादसे के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। श्रमिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments