Homeबिहारडाककर्मी जितेंद्र कुमार के ठिकानों पर सीबीआई का छापा ,नवादा स्थित घर...

डाककर्मी जितेंद्र कुमार के ठिकानों पर सीबीआई का छापा ,नवादा स्थित घर की ली गई तलाशी

नवादा । ।नवादा डाक विभाग में कार्यरत कर्मी जितेंद्र कुमार सीबीआई की जद में आ गए हैं। उनके ठिकानों पर सीबीआई की टीम ने दस्तक दिया है। शुक्रवार को सीबीआई की टीम नवादा जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के पकड़िया गांव स्थित आवास पर पहुंची। घर के चप्पे- चप्पे को सीबीआई टीम ने खंगाला हालांकि गांव स्थित ठिकाने पर सीबीआई को कुछ खास नहीं हाथ नहीं लगा।

सीबीआई द्वारा अन्य ठिकाने पर भी छापेमारी की सूचना है। बताया जा रहा है कि नवादा शहर और राजधानी पटना स्थित आवास की भी तलाशी ली गई है।

किस ठिकाने पर क्या कुछ पाया गया यह साफ नहीं हो सका है लेकिन नवादा डाकघर से लेकर शहर के चौक-चौराहों पर इस रेड की चर्चा हो रही है।

छापेमारी की वजह क्या है, यह साफ होना बाकी है। वैसे सूत्र बता रहे हैं कि डाकघर से जुड़े घपला-घोटाला की जांच के सिलसिले छापामारी की गई है। घोटाला की राशि 90 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है।

मामले में डाक अधीक्षक नवादा अरविंद कुमार ने किसी डाक कर्मचारी के घर सीबीआई रेड की जानकारी से इनकार किया। उन्होंने इतना ही बताया कि 2 दिनों पूर्व सीबीआई द्वारा संपर्क किया गया था। कुछ कर्मचारियों के नाम की मांग की गई थी। समझा जा रहा है कि डाक अधीक्षक द्वारा नामित कर्मी की मौजूदगी में ही सीबीआई द्वारा जितेंद्र के ठिकानों की तलाशी ली गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments