Homeझारखंडहिमंता बस्वा सरमा के झारखंड दौरे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कसा...

हिमंता बस्वा सरमा के झारखंड दौरे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कसा तंज

दुमका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार काे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के झारखंड दौरे पर कहा कि राज्य के भाजपा नेताओं की बैटरी डिस्चार्ज हो गयी है इसलिए वे बाहर से नेताओं को यहां ला रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायक प्रो स्टीफन मरांडी की पत्नी की मृत्यु पर उनसे मिलने दुमका पहुंचे थे। उन्होंने स्टीफन मरांडी के परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। सीएम के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। उल्लेखनीय है कि हिमंता बिस्वा सरमा गुरुवार को झारखंड दौरे पर हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें कथित घुसपैठिया मामले में पाकुड़ के गोपीनाथुपर जाना था लेकिन प्रशासन ने बिस्वा सरमा को इसकी इजाजत नहीं दी। गोपीनाथुपर के बदले उन्होंने गायबथान में लोगों से मुलाकात की।

पाकुड़ में बिस्वा सरमा ने कहा, “मैं आज पाकुड़ के गायबाथम गांव आया हूं, एसपीटी कानून है, आदिवासी की ज़मीन स्थानांतरित नहीं हो सकती है। दो बांग्लादेशी घुसपैठियों ने ज़मीन कब्ज़ा की, इस पर कोर्ट ने प्रशासन को ऑर्डर दिया और कहा कि आदिवासी परिवार को उनकी ज़मीन वापस दी जाए। लेकिन प्रशासन ने ज़मीन वापस दिलाने में कोई मदद नहीं की।‘

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments