Homeराजनीतिमुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे विभागीय कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे विभागीय कार्यों की समीक्षा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को महानदी भवन (मंत्रालय) में विभिन्न विभागों के कामकाज और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 11:25 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे।

दिनभर चलेंगी समीक्षा बैठकें

मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकें करेंगे। इस दौरान विभागीय योजनाओं की प्रगति, विकास कार्यों की स्थिति और प्रशासनिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

योजनाओं की प्रगति पर रहेगा फोकस

बैठकों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय उपलब्धियों और लंबित कार्यों की समीक्षा किए जाने की संभावना है। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं।

दिनभर की बैठकों और कार्यालयीन कार्यों के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे मंत्रालय से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments