दुमका। गोडडा सांसद निशिकातं दुबे ने कहा है कि राज्य की महिलाओं को सरकार की ओर से दी जानेवाााली मंईयां सम्मान योजना की राशि चार माह से नहीं दी गई है। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि क्या मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चार माह से वेतन नहीं मिल रहा हैै। सांसद ने यह बातें भाजपा समर्थित नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशी अमिता रक्षित के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए बुधवार को कही।
उन्होंनेे कहा कि उपराजधानी दुमका सहित संथाल परगना प्रमंडल की स्थिति बेेेहद खराब है, जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संथाल परगना के विधानसभा और उनके छोटे भाई बसंत सोरेन स्थानीय विधायक हैं। मौके पर उन्होंने भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी के अनुभवों का लाभ मिलने की बात कहते हुए कहा कि केंद्र सरकार नगरों के विकास के लिए 5 करोड़ का विशेष बजट रखा है। जिसे पार्टी समर्थित प्रत्याशि अमिता रक्षित अपने अनुभव और सरकार से सहयोग दुमका के विकास के लिए पा सकती हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और उनके पिता शिबू सोरेन उनके आदरणाीय हैं। लेकिन कोई बता सकता है कि गुरूजी ने दुमका क्षेत्र के विकास कार्य के लिए कौन सा काम किया है। उन्होंने फुलो-झानो मेडिकल काॅलेज अस्पताल का निर्माण दुमका में कराने का श्रेय अमिता रक्षित काे दिया।
डाॅ दूबे ने कहा कि बाबा बासुकीनाथ तक फोर लेन सडक बन रही है, लेकिन हेमंत सरकार के दूसरे कार्यकाल को एक साल होनेवाला है, लेकिन बासुकीनाथ से लेकर महारो तक के सडक की स्थिति जस की तस बनी हुई है। यूजीसी केंद्र के बिल पर स्वर्णों की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार किसी भी वर्ग को उसके अधिकार से वंचित नहीं करेगी। संविधान के अनुच्छेद 14 एवं 15 में भारत के हरेक नागरिक के सुरक्षा और अधिकारों का जिक्र है। उन्होंने प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी को संसद के घेराव करने की बात करते हुए कहा
मौके पर जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल, नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा, मीडिया प्रभारी नवल किस्कू आदि मौजूद थे।
