Homeझारखंडक्रिसमस की तैयारी पूरी, विशेष रूप से होगी पुण्य रात की आराधना ...

क्रिसमस की तैयारी पूरी, विशेष रूप से होगी पुण्य रात की आराधना   

पलामू : पलामू जिले में क्रिसमस त्योहार 25 दिसंबर को हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया जायेगा। इसे लेकर जिले के शहरी क्षेत्र में रहने वाले मसीही विश्वासी तैयारी में जुटे हैं। क्रिसमस के अवसर पर सभी चर्चों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। चर्च परिसर में आकर्षक चरनी और क्रिसमस ट्री सजायी जा रही है। क्रिसमस त्योहार को लेकर मंगलवार की शाम में सभी चर्चों में पुण्य रात की आराधना विशेष रूप से होगी।

स्टेशन रोड स्थित आरसी चर्च के पल्ली पुरोहित अरविंद मुंडा ने बताया कि मंगलवार की रात 10 बजे से चर्च आराधना शुरू होगी। पादरी प्रभु रंजन मसीह ने बताया कि 24 दिसंबर की शाम 5 बजे से चर्च आराधना शुरू होगी।

इधर, प्रचारक सुनील तिर्की ने बताया कि शाम छह बजे से सीएनआई चर्च में विशेष आराधना शुरू हुई। 25 दिसंबर को क्रिसमस त्योहार को लेकर सीएनआई चर्च में सुबह सात बजे, आरसी चर्च में सुबह आठ बजे और यूनियन चर्च में सुबह नौ बजे से विशेष आराधना शुरू की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments