Homeराष्ट्रीयनीट विवाद पर सीजेपी का प्रदर्शन, जेपी नड्डा को सौंपा मांगपत्र

नीट विवाद पर सीजेपी का प्रदर्शन, जेपी नड्डा को सौंपा मांगपत्र

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता बातचीत के लिए केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर हैं। सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने एक एक्स पोस्ट में तस्वीर के साथ इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, “जे.पी. नड्डा के आवास पर। प्रधान को तुरंत बर्खास्त करो!”।

इससे पहले उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा कि दो घंटे से अधिक प्रतीक्षा करने के बाद आशुतोष रांका और उन्होंने अभी-अभी जे.पी. नड्डा से उनके आवास पर दस मिनट के लिए मुलाकात की। हमने अपनी मांगों वाला एक लिखित पत्र सौंप दिया है, और उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि वे इस बीच आंतरिक रूप से बात करेंगे। हम इस प्रक्रिया में हैं।

जानकारी के अनुसार उन्होंने तीन मांगे रखी हैं। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, सोनम वांगचुक को छोड़े जाने और नीट परीक्षा के लीक होने के चलते आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाना चाहिए।

मानसून सत्र के पहले दिन सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आह्वान पर दिल्ली के जंतर-मंतर तथा संसद के आस-पास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में युवा एकत्र हुए। भीड़ संसद भवन तक पहुंच गई। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसमें कई छात्रों के घायल होने और कुछ पुलिस व सुरक्षाकर्मियों को चोटें आई हैं।

इसी बीच कई पार्टियों के सांसद भी यहां पहुंचे। सपा की सांसद डिपंल यादव, इकरा हसन और प्रिया सरोज न कहा कि हम लोग यहां से तब तक नहीं हटेंगे जब तक छात्रों की मांगों को नहीं माना जाता है।

संसद से लेकर बाराखंबा तक देशभर से एकजुट हुए छात्रों ने मोदी सरकार के खिलाफ और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जमकर नारेबाजी की।

उल्लेखनीय है कि सीजेपी ने आज (20 जुलाई) जंतर मंतर से संसद तक मार्च करने की घोषणा की थी। उन्होंने एक मिसकॉल नंबर जारी कर बड़े पैमाने पर छात्रों से मार्च में शामिल होने की भी अपील की। अपील के बाद आज भारी संख्या में छात्र यहां पहुंचकर अपना समर्थन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments