Homeफीचरआस्थाआज 21 जुलाई का पंचांग

आज 21 जुलाई का पंचांग

🙏 ऊं श्री गणेशाय नमः 🙏

📅 पंचांग | 21 जुलाई 2026, मंगलवार
विवस्वान् व्रत सप्तमी – सूर्य पूजन का दिन

नई दिल्ली/पटना। आज विक्रम संवत 2083, शक संवत 1948 के अनुसार आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। यह तिथि प्रातः 06:59 बजे तक रहेगी।

आज का पंचांग

  • संवत्सर: रौद्र नामक संवत्सर | युगाब्द: 5128
  • अयन: याम्यायन / दक्षिणायन | गोल: सौम्य / उत्तर
  • ऋतु: वर्षा ऋतु | मास: आषाढ़ | पक्ष: शुक्ल पक्ष
  • नक्षत्र: चित्रा रात्रि 12:14 बजे तक
  • योग: सिद्ध रात्रि 10:35 बजे तक
  • करण: वणिज
  • सूर्योदय: 05:19 | सूर्यास्त: 06:41
  • राहु काल: दिन 03:00 से 04:30 बजे तक
  • दिशा शूल: उत्तर दिशा
  • पाक्षिक सूर्य: पुष्य नक्षत्र में

आज के विशेष योग एवं पर्व
🌸 विवस्वान् व्रत सप्तमी – भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना का विशेष दिन। आज सूर्य को अर्घ्य देने से आरोग्य और तेज की प्राप्ति होती है।
🌸 हुमनु नाई बलिदान दिवस – 21 जुलाई 1859 को सेलुलर जेल में अंग्रेजों के अमानवीय अत्याचारों के खिलाफ शहीद हुए अमर क्रांतिकारी को नमन।

कल का पंचांग – 22 जुलाई 2026, बुधवार
🌹 बुधाष्टमी पर्व – सूर्यग्रहण के समान स्नान-दान का पुण्य
🌹 भारतीय झंडा दिवस – 22 जुलाई 1947 को तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था
🌹 पूर्व दिशा में बुधोदय

आज का सुविचार
“सफलता केवल मेहनत से नहीं, बल्कि सही समय पर लिए गए सही निर्णय से भी मिलती है।”

संस्कृत श्लोक एवं भावार्थ
सहसा विदधीत न क्रियां
अविवेकः परमापदां पदम्।
वृणुते हि विमृश्यकारिणं
गुणलुब्धाः स्वयमेव सम्पदः।

भावार्थ: किसी भी काम को जल्दबाजी और बिना सोचे-समझे नहीं करना चाहिए, क्योंकि अविवेक बड़ी विपत्तियों का कारण बनता है। जो व्यक्ति सोच-विचार कर कार्य करता है, उसे गुणों से प्रेम करने वाली लक्ष्मी स्वयं अपना लेती हैं।

🙏 सर्वे भवन्तु सुखिनः 🙏
सौजन्य: सुशील कुमार पाण्डेय, प्राचार्य
आर्षविद्या शिक्षण एवं प्रचार सेवा संस्थान – वेद विद्यालय

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments