HomeBreaking Newsसिक्किम एनएचपीसी टनल हादसा: मृतकों की संख्या नौ पहुंची, बचाव अभियान जारी

सिक्किम एनएचपीसी टनल हादसा: मृतकों की संख्या नौ पहुंची, बचाव अभियान जारी

नाम्ची। दक्षिण सिक्किम के समरदुंग में एनएचपीसी के तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। बचाव अभियान के दौरान दो और शव बरामद किए गए हैं। हादसे में मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

एनडीआरएफ समेत कई एजेंसियां बचाव कार्य में जुटीं

नाम्ची जिला प्रशासन के अनुसार, सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य संबंधित एजेंसियां सुरंग के अंदर फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं।

जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहकर पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

धमाके के बाद गैस रिसाव से मची अफरातफरी

यह हादसा सोमवार दोपहर समरदुंग स्थित एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुआ था। बताया जा रहा है कि काम के दौरान मजदूरों ने अचानक तेज धमाके की आवाज सुनी, जिसके बाद सुरंग में गैस रिसाव शुरू हो गया।

घटना के बाद मजदूरों में अफरातफरी मच गई और कई लोग जान बचाने के लिए सुरंग से बाहर निकलने लगे। कुछ मजदूर सुरक्षित बाहर आ गए, जबकि कई लोग अंदर ही फंस गए।

प्रशासन और बचाव दल अभी भी सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments