Homeझारखंडसीएम हेमंत सोरेन ने अबुआ दिशोम बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप का...

सीएम हेमंत सोरेन ने अबुआ दिशोम बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ

बजट के लिए बेहतरीन सुझाव देकर आप भी हो सकते हैं सम्मानित

सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले तीन लोगों को किया जाएगा सम्मानित

रांचीः झारखंड सरकार आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत सीएम हेमंत सोरेन ने आज 9 जनवरी को झारखंड मंत्रालय में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट के लिए आम जनता का सुझाव प्राप्त करने हेतु “अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप” का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मजबूत राज्य की नींव सिर्फ योजनाओं से नहीं, बल्कि जन-भागीदारी से रची जाती है। इसी विश्वास के साथ राज्य सरकार आम जनता की सहभागिता से राज्य में समावेशी बजट लागू करने की दिशा में सतत प्रयास कर रही है।

वित्त विभाग द्वारा तैयार पोर्टल /ऐप और सोशल मीडिया के माध्यम जैसे- व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स आदि से आप 17 जनवरी 2026 तक अपना बहुमूल्य सुझाव दे सकते हैं। बजट निर्माण के लिए आम जनता का सुझाव राज्य को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकता है। राज्य सरकार ऐसे तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

झारखंड मंत्रालय में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगले वित्तीय वर्ष से पोर्टल के माध्यम से आम जनता से सुझाव प्राप्त करने की कार्रवाई 15 नवंबर से प्रारंभ की जाए, ताकि बजट निर्माण में राज्य के सुदूर क्षेत्रों से भी जन-भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments