Homeअन्तर्राष्ट्रीयकोल इंडिया ने 23 बंद खदानें निजी कंपनियों को आवंटित की

कोल इंडिया ने 23 बंद खदानें निजी कंपनियों को आवंटित की

कोलकाता : कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने अपनी बंद और ठप पड़ीं भूमिगत खदानों को निजी कंपनियों को अलॉट कर दिया है। यह जानकारी कोल इंडिया की ओर से बुधवार को दी गई है। पता चला है कि कोयला भंडार निकालने के लिए ऐसी 23 खानों को राजस्व-भागीदारी के आधार पर निजी कंपनियों को आवंटित करने का निर्णय लिया गया।

कंपनी ने कहा कि इन खानों की अधिकतम क्षमता सालाना 3.41 करोड़ टन की है। इसमें से कुल निकालने योग्य कोयला भंडार 63.5 करोड़ टन है। कोल इंडिया ने न्यूनतम राजस्व भागीदारी चार प्रतिशत पर तय की गई है। अनुबंध की अवधि 25 साल की होगी। जिन निजी कंपनियों को ये खानें आवंटित की गई हैं उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। कोल इंडिया के अधिकारियों ने कहा कि 11 अन्य खदानों के लिए भी बोली प्रक्रिया चल रही है। इन्हें भी निजी कंपनियों को ही आवंटित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में बंद पड़ी खदानों में बड़े पैमाने पर चोरी और अवैध खनन की घटनाओं की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी कई बार केंद्रीय एजेंसियों की जांच का सामना कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments