Homeअन्तर्राष्ट्रीयदिल्ली की सातों सीट जीतने के लिए कांग्रेस और आआपा कार्यकर्ता मिलकर...

दिल्ली की सातों सीट जीतने के लिए कांग्रेस और आआपा कार्यकर्ता मिलकर काम करें : राहुल गांधी

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को दिलशाद गार्डन में उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के समर्थन में जनसभा की।

उन्होंने इंडी गठबंधन उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि दिल्ली में सातों सीटों को जीतना है। इसके लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आआपा) के कार्यकर्ता मिलकर काम करें।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि इस चुनाव में लड़ाई भारतीय संविधान की रक्षा के लिए है। कांग्रेस नेता ने कहा, “यह महज एक किताब नहीं है, हमारा संविधान गांधी, अंबेडकर और नेहरू की हजारों साल की वैचारिक विरासत को समेटे हुए है।” राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा हमेशा संविधान को फाड़कर फेंक देना चाहती है।

आरक्षण को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा के लोग आरक्षण को खत्म करने की बात करते हैं लेकिन कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में कहा है कि हम आरक्षण से 50 प्रतिशत की लिमिट खत्म कर उसे 50 प्रतिशत से आगे बढ़ाएंगे।

राहुल गांधी ने महिलाओं का जिक्र किया और कहा कि महिलाएं 16 घंटे काम करती हैं, इसलिए देश की करोड़ों महिलाओं को लखपति बनाने के लिए कांग्रेस महिलाओं के खाते में हर साल 1 लाख रुपये जमा कराएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments