HomeBreaking Newsसनकी युवक ने युवती को गोली मारी

सनकी युवक ने युवती को गोली मारी

फिर खुद को भी मार ली गोली, बताया मामला प्रेम प्रसंग का

 वैशाली

जिले में एक सनकी प्रेमी ने पहले तो प्रेमिका गोली मारी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर में एक सनकी युवक ने पहले तो अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। इसके बाद कुछ दूर एक बागान के पास जाकर खुद की भी जान ले ली। गोली लगते ही युवक की मौके पर मौत हो गई है। युवती की हालत गंभीर है। एक महीने बाद युवती की शादी होने वाली थी. यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ और पुलिस टीम जांच में जुटी है। फिलहाल मौके से कोई हथियार नहीं मिला है।
लोग बताते हैं कि युवक ने पहले युवती के घर के बाहर उसे गोली से मारा। इसके बाद कुछ दूर भागा और गांव के ही एक बागान में पहुंचा, जहां खुद को गोली मार ली। उसकी तो मौके पर ही मौत हो गई। घटना से दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खासतौर से लड़के के परिजन उसकी मौत पर रो रहे हैं। लड़की के घर वाले उसके इलाज के भागदौड़ में लगे हैं। गांव लोगों का कहना है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। इस बीच एक महीने बाद लड़की की शादी होनी थी। बताते हैं कि उसकी कहीं और शादी होने से युवक नाराज चल रहा था। इसी बात को लेकर गुस्से में उसने इस घटना को अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments