Homeक्राइमभागलपुर पुलिस लाइन में महिला सिपाही सहित पांच लाेगाें के शव मिले, अवैध संबंध में हत्या...

भागलपुर पुलिस लाइन में महिला सिपाही सहित पांच लाेगाें के शव मिले, अवैध संबंध में हत्या की आशंका

पटना। भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन में एक ही परिवार के पांच लाेगाें के शव मिले। पुलिस लाइन के क्ववाटर्र से मंगलवार सुबह एक महिला सिपाही और उसके परिवार के चार सदस्यों के शव मिले। माैके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें सिपाही पत्नी के अवैध संबंध होने का आरोप लगाया गया है। डीआईजी विवेकानंद के मुताबिक, सभी मृतक बक्सर के रहने वाले थे। शव के साथ ही एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें महिला सिपाही नीतू कुमारी के पति पंकज ने हत्या की बात को स्वीकार की है। पंकज ने लिखा है कि पत्नी ने मेरी मां तथा दाेनाें बच्चाें की गला रेत कर हत्या कर दी। इसलिए उसने पत्नी काे मारकर खुद काे फांसी लगा ली। साथ ही उसने पत्नी के अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है।

डीआईजी ने बताया कि महिला सिपाही ने आरोपित पति से लव मैरेज की थी। उन्होंने बताया कि मृतक महिला सिपाही नीतू कुमारी 2015 बैच की हैं। आसपास के पुलिस कर्मियों से पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी में आपस में कई दिनों से विवाद चल रहा था। कल शाम में भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। घटना के बाद पुलिस लाइन में प्रवेश वाले सभी दरवाजों को सील कर दिया गया है। पुलिस वारदात की जांच-पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments