Homeअन्तर्राष्ट्रीय'हर घर तिरंगा' अभियान विकसित भारत के प्रति देश की प्रतिबद्धता को...

‘हर घर तिरंगा’ अभियान विकसित भारत के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है : धनखड़

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान स्वतंत्रता, गौरव और विकसित भारत के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह संकेत देता है कि यह शताब्दी भारत की शताब्दी है।उपराष्ट्रपति धनखड़ ने भारत मंडपम से तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने से पहले यहां एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज़ादी के अमृत महोत्व का हिस्सा है। 2021 में शुरू किया गया यह अभियान अब जन आंदोलन बन गया है। तब से लगातार करोड़ों लोग अपने घर के ऊपर तिरंगा फैराते हैं और आने वाले 15 अगस्त को एक निया रिकॉर्ड बनेगा।

धनखड़ ने कहा कि तिरंगा हमें किसी भी परिस्थिति में देश हित से ऊपर कोई हित नहीं हो सकता की सीख देता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश हित को राजनीतिक हित से ऊपर नहीं रख रहे हैं। मैं देश के हर नागरिक का आह्वान करूंगा कि जहां देश हित है, वहां राजनीतिक हित को पीछे रखना होगा। देश हित के मामले में सभी को एकमत होना अनिवार्य है, क्योंकि यही हमारी प्रेरणा का स्त्रोत है।

धनखड़ ने कहा कि हम अब संभावनाओं वाला राष्ट्र नहीं रह गए हैं। हम आज एक ऐसा राष्ट्र हैं जो पहले से कहीं ज़्यादा तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हमारा उत्थान अजेय है। हमारा उत्थान हमें 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बना देगा, जब हम अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत के विकास की त्वरित गति को कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं। वो अवरोध पैदा करना चाहते हैं। वो सोच रहे हैं कि अगर भारत इस गति से बढ़ता रहा तो विश्वगुरु निश्चित ही बनेगा।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, किरेन रिजिजू और मनसुख मांडविया भी मंच पर मौजूद थे। बाइक रैली भारत मंडपम से शुरू होकर कर्तव्य पथ से गुजरते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में समाप्त हुई। हर घर तिरंगा अभियान का तीसरा संस्करण 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments