सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और सुहाग के श्रृंगार का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान हरे रंग के वस्त्रों के साथ हरी कांच की चूड़ियां पहनने की भी विशेष परंपरा है। मान्यता है कि हरा रंग सुख, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक होता है। यदि आप इस सावन नई चूड़ियों की खरीदारी करने जा रही हैं, तो इन ट्रेंडी डिजाइनों से प्रेरणा ले सकती हैं।
प्लेन हरी कांच की चूड़ियां
अगर आप सिंपल और आकर्षक लुक चाहती हैं, तो प्लेन हरी कांच की चूड़ियां सबसे अच्छा विकल्प हैं। इन्हें साड़ी, सूट या किसी भी पारंपरिक परिधान के साथ आसानी से पहना जा सकता है।
घुंघरू वाली कश्मीरी चूड़ियां
घुंघरू वाली कश्मीरी चूड़ियां इन दिनों काफी पसंद की जा रही हैं। इन्हें हरी कांच की स्टोन वाली चूड़ियों के साथ पहनने से हाथों की खूबसूरती और बढ़ जाती है।
कंगन के साथ हैवी सेट
यदि आपको हैवी श्रृंगार पसंद है, तो हरी कांच की चूड़ियों के साथ सुनहरे या फूलों की डिजाइन वाले कंगन शामिल कर सकती हैं। इससे पूरा सेट शाही और आकर्षक दिखाई देता है।
कुंदन वाले कंगन का आकर्षण
हल्के या गहरे हरे रंग की चूड़ियों के साथ कुंदन जड़े कंगन बेहद खूबसूरत लगते हैं। यह संयोजन शादी, तीज या सावन के विशेष अवसरों के लिए उपयुक्त माना जाता है।
चौड़े कंगन वाला पारंपरिक सेट
अगर आपको ज्यादा चूड़ियां पहनने का शौक है, तो प्लेन हरी चूड़ियों के साथ चौड़े सुनहरे कंगन और पतले डिजाइनदार कंगन जोड़कर पारंपरिक और आकर्षक लुक पा सकती हैं।
नवविवाहित महिलाओं के लिए खास डिजाइन
पहला सावन मना रहीं महिलाएं हरी डिजाइनदार चूड़ियों के साथ सुनहरे कड़े और पतली सुनहरी चूड़ियों का संयोजन चुन सकती हैं। इससे श्रृंगार और भी निखरकर सामने आता है।
ध्यान दें: हरी चूड़ियों का महत्व धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इनके चयन में अपनी पसंद, सुविधा और अवसर का भी ध्यान रखें।
