उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर सिकंदरपुर स्टेडियम में मुख्य राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस मौके पर झंडा फहराया और कर तिरंगे को सलामी दी ।

इस दौरान उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों और जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। विजय सिन्हा

ने

समारोह को संबोधित करते हुए संविधान की महत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को जब हमारा संविधान लागू हुआ, तब भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। उन्होंने कहा, “संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की रीढ़ है। यह नागरिकों के मूल अधिकारों की रक्षा करता है और कानून के समक्ष हर व्यक्ति की समानता व सम्मान सुनिश्चित करता है।”

विजय सिन्हा ने कहा कि संविधान के मूल आदर्श—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और धर्मनिरपेक्षता जो आज भी भारत के शासन की मजबूत नींव बनी हुई है। उन्होंने युवाओं और नागरिकों से अपील की कि संविधान को केवल कागज पर ही नहीं, बल्कि अपने जीवन और समाज के व्यवहार में भी उतारना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 77 साल के सफर के बाद भी हमारा संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती से चला रहा है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल परेड या औपचारिकता का उत्सव नहीं है, बल्कि यह जनता की भागीदारी और लोकतंत्र की सामूहिक शक्ति का जश्न है।

सुरक्षा और भव्य आयोजन

कार्यक्रम के दौरान बिहार पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी के कैडेट्स ने भव्य परेड का प्रदर्शन किया। विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई झांकियों के माध्यम से सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और मुजफ्फरपुर के विकास की झलक पेश की गई। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच आयोजित इस समारोह में जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत जिले के तमाम आला अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *