HomeBreaking Newsजिला विधिज्ञ संघ ने भव्य अभिनंदन समारोह किया आयोजित

जिला विधिज्ञ संघ ने भव्य अभिनंदन समारोह किया आयोजित

योगेशचंद्र वर्मा के सम्मान में अधिवक्ताओं की भीड़ उमड़ी


मोतिहारी।
जिला विधिज्ञ संघ के तत्वावधान में बिहार स्टेट बार काउंसिल, पटना के सदस्य सह एडवोकेट एसोसिएशन, पटना के नव निर्वाचित अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता योगेशचंद्र वर्मा का जिला विधिज्ञ संघ परिसर में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उन्हें शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल नेतृत्व की सराहना की। संघ के अध्यक्ष शेषनारायण कुंवर ने अपने संबोधन में कहा कि योगेशचंद्र वर्मा का संघ से पुराना जुड़ाव रहा है और वे सदैव अधिवक्ताओं के हित में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री वर्मा केवल एक कुशल अधिवक्ता ही नहीं, बल्कि न्यायिक परंपरा के मजबूत स्तंभ हैं। उनके सम्मान से आज जिला विधिज्ञ संघ स्वयं गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे महासचिव राजीव कुमार द्विवेदी उर्फ पप्पू दुबे ने कहा कि योगेश बाबू हमेशा अधिवक्ताओं के अधिकारों और जरूरतों के लिए संघर्षरत रहे हैं। उन्होंने हर परिस्थिति में अधिवक्ताओं को सहयोग प्रदान किया है और न्यायिक व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव के लिए निरंतर प्रयासरत रहे हैं। समारोह में पूर्व महासचिव नरेंद्र देव, संतोष सिंह, मोहम्मद कासीम, पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मधुरेंद्र सिंह सहित कार्यकारिणी के सदस्य एवं सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और सम्मान का वातावरण बना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments