HomeE-Paperमोकामा हत्याकांड पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: SP समेत 4 अधिकारी...

मोकामा हत्याकांड पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: SP समेत 4 अधिकारी बदले, 1 निलंबित

पटना : मोकामा हत्याकांड के बाद बिहार में तनावपूर्ण स्थिति के बीच केंद्रीय चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए मोकामा और बाढ़ के कई अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। आयोग ने साफ किया है कि चुनावी माहौल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, मोकामा–बाढ़ क्षेत्र के तीन अधिकारियों को साजिश, लापरवाही और समय पर नियंत्रण न पाने के आरोपों के बाद पद से हटा दिया गया है। इनमें से एक अधिकारी को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, स्थानीय एसपी का भी तबादला कर दिया गया है।

चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से कहा है कि इस कार्रवाई पर कल दोपहर 12 बजे तक ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ (ATR) सौंपी जाए, जिसमें उठाए गए सभी कदमों का विस्तृत ब्योरा शामिल हो।

इसके साथ ही आयोग ने बिहार में आचार संहिता सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। सीमाओं पर निगरानी बढ़ाने, अराजक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। ईवीएम और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की भी गहन समीक्षा की गई है ताकि चुनाव निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments