Homeझारखंडचतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर मुठभेड़, 15 लाख के इनामी शहदेव सोरेन समेत 4...

चतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर मुठभेड़, 15 लाख के इनामी शहदेव सोरेन समेत 4 नक्सली ढेर

रांची : झारखंड में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। चतरा और हजारीबाग जिले की सीमा पर हुई एक भीषण मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन के चार खूंखार नक्सलियों को मार गिराया है।

मारे गए नक्सलियों में 15 लाख रुपये का इनामी कुख्यात नक्सली शहदेव महतो (शहदेव सोरेन) और महिला नक्सली नताशा शामिल हैं। मुठभेड़ स्थल की तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने दो एके-47 (AK-47) राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने इस मुठभेड़ और चार नक्सलियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

कैसे हुई मुठभेड़?
विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को चतरा-हजारीबाग सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला, जिसमें ये चार नक्सली ढेर हो गए।

इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि अन्य छिपे हुए नक्सलियों का पता लगाया जा सके। इस सफलता को झारखंड में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments