नकली पुलिस गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

  • वर्दी, जूते, बेल्ट, टोपी, स्टार, पुलिस प्लेट, एक स्कार्पियो, एक बोलेरो, बाइक व लाखों रुपए बरामद

मोतीहारी

पुलिस ने गुप्त सूचना पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए नकली पुलिस गिरोह का पटाक्षेप किया है।
यह नकली पुलिस गिरोह संगठित लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। पुलिस छापेमारी में पांच अभियुक्त को गिरफ्तार भी किया गया है। इनके पास से चार वर्दी, चार सेट टोपी, तीन बेल्ट, वर्दी पर लगाने वाला स्टार, खाकी जूता, पुलिस लिखा बोर्ड, एक स्कॉर्पियो, दो बोलोरो, एक मोटरसाइकिल, 1 लाख 81200 रुपए नकद सहित अन्य सामग्री को बरामद किया गया है। वहीं नकली पुलिस गिरोह के खुलासे के बाद जिले में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिलवक्त पुलिस के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बताया जाता है कि इस नकली पुलिस गिरोह का मुख्य संचालक में एक बर्खास्त सिपाही एवं दो होमगार्ड के जवान थे। इन तीनों के साथ दो अन्य गिरोह के सदस्य भी गिरफ्तार किए गए हैं।
बताया जाता है कि वर्दी पहने हुए ये नकली पुलिस गिरोह स्कार्पियो और बोलोरो पर पुलिस का टेम्पलेट लगा कर सड़क पर शाम से आधी रात तक घुमते हुए लूट कांड को अंजाम दिया करते थे। अगर कोई शराब के नशे में पकड़े जाते थे तो छोड़ने के नाम पर खुब लूटपाट मचाया करते थे। तो वाहनों की जांच एवं डिक्की की तलाश एवं ड्राइविंग लाइसेंस और यातायात नियमों की अवहेलना मामला बता कर लोगों को लूटा करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *