Homeखेलधर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला कल, हिटमैन पर रहेंगी...

धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला कल, हिटमैन पर रहेंगी निगाहें

धर्मशाल : एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मुकाबला खेला जाएगा। डे-नाइट प्रारूप में होने वाले इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ अफगानिस्तान से भी बड़ी संख्या में प्रशंसक धर्मशाला पहुंच रहे हैं।

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, कप्तान शुभमन गिल समेत भारतीय टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी धर्मशाला पहुंच चुके हैं। वहीं धौलाधार पर्वतमाला पर हालिया बर्फबारी के कारण स्टेडियम का नजारा और भी आकर्षक हो गया है। हरे-भरे मैदान और बर्फ से ढकी चोटियों के बीच होने वाला यह मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।

एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और संघ एक और यादगार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम ने हिमाचल प्रदेश को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा मिला है।

भारत का रिकॉर्ड मजबूत

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक चार एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने तीन मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ था। अफगानिस्तान अभी तक भारत के खिलाफ एकदिवसीय प्रारूप में जीत दर्ज नहीं कर सका है।

धर्मशाला में भारत का दबदबा

धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में भारतीय टीम अब तक पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें तीन में जीत और दो में हार मिली है। वर्ष 2023 के विश्व कप में भारत ने इसी मैदान पर अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों को हराया था।

धर्मशाला में अब तक कुल नौ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं। यहां आखिरी मुकाबला 28 अक्टूबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप के दौरान खेला गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments