Homeखेलएफआईएच प्रो लीग के लिए घोषित भारतीय महिला टीम में झारखंड के...

एफआईएच प्रो लीग के लिए घोषित भारतीय महिला टीम में झारखंड के चार खिलाड़ी

रांची : भारतीय हॉकी ने गुरुवार को एफआईएच प्रो लीग के लिए घोषित 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम में चार खिलाड़ी झारखंड के चुने गए हैं। भारतीय टीम की कमान झारखंड के सिमडेगा की सलीमा टेटे संभालेंगी। टीम की उपकप्तान नवनीत कौर हैं।

टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की कमान संभालने वाली झारखंड के सिमडेगा की सलीमा टेटे को हाल ही में प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 के लिए प्रतिष्ठित हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। भारतीय टीम में झारखंड की चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमार और दीपिका सोरेंग शामिल हैं। सलीमा टेटे ने वर्ष 2017 में बेलारूस के खिलाफ राष्ट्रीय टीम में पदार्पण किया था। वर्ष 2018 के युवा ओलंपिक खेलों में भारत ने सलीमा की कप्तानी में रजत पदक जीता था। वर्ष 2021 में वह भारतीय ओलंपिक टीम का हिस्सा थी।

उल्लेखनीय है कि एफआईएच प्रो लीग इस बार दो चरणों में बेल्जियम और इंग्लैंड में होगी। टूर्नामेंट का पहल चरण बेल्जियम में 22 मई को शुरू होगा और 26 मई तक चलेगा। इसके बाद टूर्नामेंट का दूसरा चरण इंग्लैंड में 1 जून से शुरू होकर 9 जून तक चलेगा। इस लीग में भारत 22 मई को अर्जेंटीना के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। इसके अलावा भारतीय टीम दोनों चरणों में अर्जेंटीना, बेल्जियम, स्पेन, ग्रेट ब्रिटेन और जर्मनी के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगी। भारत रैंकिंग में फिलहाल आठ मैचों में आठ अंक लेकर छठे स्थान पर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments