Homeक्राइमरांची अरगोड़ा में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.6 किलो गांजा और स्कूटी बरामद

रांची अरगोड़ा में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.6 किलो गांजा और स्कूटी बरामद

रांची राजधानी रांची पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर एक और कार्रवाई करते हुए अरगोड़ा थाना क्षेत्र से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 1 किलो 600 ग्राम गांजा और एक स्कूटी बरामद की है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

छापामारी टीम ने 1 नवंबर को अरगोड़ा थाना क्षेत्र में डी.ए. भी. कपिलदेव के पास छापेमारी की और एक स्कूटी चालक को पकड़ा। तलाशी के क्रम में उसके पास रखे नीले रंग के बैग से 1.6 किलो गांजा बरामद किया गया। मौके से बरामद स्कूटी का निबंधन संख्या JH01FQ-6442 है।

इस संबंध में अरगोड़ा थाना में कांड संख्या 238/25, दिनांक 01.11.2025, धारा 20(b)(ii)(B)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ डे, पिता स्व. रानाडे, निवासी एकता लेन, कडरू, थाना अरगोड़ा, के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़े गिरोह से जुड़ा था या नहीं।

रांची पुलिस ने शहर में नशे के कारोबार पर सख्ती बरतते हुए हाल के दिनों में कई अभियानों को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments