Homeझारखंडरांचीराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

रांची : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर रविवार को बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान एवं संग्रहालय परिसर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल एवं बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मीडियाकर्मियों से कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा की लड़ाई लड़ी। यहां के आदिवासी-मूलवासी के हक, अधिकार एवं अस्मिता की लड़ाई लड़ी। राज्य में जो सीएनटी-एसपीटी एक्ट बना है यह हमारे पूर्वजों का ही देन है, यह कानून राज्य के आदिवासी एवं मूलवासियों के लिए सुरक्षा कवच है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन हम सभी लोग धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को सहृदय याद करते हैं और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments