HomeBreaking Newsजमशेदपुर में महिला से 16 ग्राम सोने की चेन झपटी, गिरने से...

जमशेदपुर में महिला से 16 ग्राम सोने की चेन झपटी, गिरने से हाथ टूटा

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के कदमा थाना क्षेत्र में बुधवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से करीब 16 ग्राम सोने की चेन झपट ली। वारदात के दौरान महिला सड़क पर गिर गईं, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश कर रही है।

बेटी के साथ घर लौट रही थीं महिला

जानकारी के अनुसार, कदमा निवासी संतोना जेना, जो सरायकेला उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत हैं, अपनी बेटी के साथ भाटिया बस्ती स्थित घर जा रही थीं। इसी दौरान रेसिंग बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। दोनों ने पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था। पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर महिला के गले से करीब 16 ग्राम वजन की सोने की चेन छीन ली।

वारदात के दौरान सड़क पर गिरीं महिला

चेन झपटने के दौरान बदमाश के हाथ में पहना कड़ा महिला की बेटी से टकरा गया, जिससे उनकी दोपहिया असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में संतोना जेना गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया।

शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों बदमाश तेज रफ्तार से फरार हो चुके थे। पीड़िता के अनुसार, भागते समय पीछे बैठा बदमाश बार-बार पीछे मुड़कर देख रहा था। उसने नारंगी रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, जो पुलिस के लिए अहम सुराग हो सकता है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घायल महिला को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments