Homeझारखंडहेमन्त सोरेन से कांग्रेस झारखंड प्रभारी सहित अन्य नेताओं ने की मुलाकात

हेमन्त सोरेन से कांग्रेस झारखंड प्रभारी सहित अन्य नेताओं ने की मुलाकात

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर सहित अन्य नेताओं ने मुलाकात की।

मुलाकात करने वाले नेताओं में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव शामिल हैं।

इस मौके पर राज्य एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार- विमर्श हुआ। इसके साथ राज्य में संचालित विकास एवं जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रियाज़ अहमद भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments