डेढ़ लाख के गांजे के साथ दबोचा गया हिस्ट्रीशीटर पिकू

जमशेदपुर : लौहनगरी में नशे के सौदागरों के खिलाफ सिदगोड़ा पुलिस ने अभियान चलाकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर परसुडीह निवासी शातिर अपराधी पिकू कर्मकार उर्फ पुसा को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है।

सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बारीडीह इलाके में एक संदिग्ध युवक मादक पदार्थों की खेप के साथ घूम रहा है। डीएसपी मुख्यालय-1 के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने जब काशाई रोड पर दबिश दी, तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। हालांकि, जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी के पास से 3.71 किलोग्राम गांजा मिला है। बाजार में इसकी कीमत लगभग ₹1.50 लाख आंकी गई है।

पकड़ा गया आरोपी पिकू कर्मकार कोई नया अपराधी नहीं है। उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. वह पूर्व में चोरी के मामले में परसुडीह पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है। नशे के अवैध कारोबार के कारण पंजाब के अमृतसर में भी उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शहर में वह किन-किन लोगों को नशे की सप्लाई करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *