Homeखेलऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेविड वॉर्नर गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेविड वॉर्नर गिरफ्तार

स्पोर्ट्स डेस्क : ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बैटर डेविड वॉर्नर पर मंगलवार को सिडनी के मारूब्रा में हुई एक घटना के बाद शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने बताया है कि 39 साल के वॉर्नर को न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने एक रैंडम ब्रेथ टेस्ट के दौरान रोका था। रिपोर्टों से पता चलता है कि वॉर्नर ने टेस्टिंग साइट पर पहुंचने से ठीक पहले अपनी गाड़ी रोकने और पार्क करने की कोशिश की जिससे पुलिस अधिकारी रुकी हुई गाड़ी के पास गए। सड़क किनारे किए गए टेस्ट के बाद यह पाया गया कि उन्होंने तय सीमा से ज्यादा शराब पी रखी थी।

पुलिस स्टेशन में वॉर्नर के खून में अल्कोहल का स्तर 0.104 पाया गया, जो ऑस्ट्रेलिया में कानूनी सीमा से दोगुने से भी ज्यादा है। इसके बाद उन पर आरोप लगाए गए, उन्हें गिरफ्तार किया गया और मारूब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया। ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व बैटर को अगले महीने कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है।

पुलिस के बयान में कहा गया, ‘आज (रविवार 5 अप्रैल 2026) शाम करीब 5:30 बजे, पुलिस मारूब्रा की मालाबार रोड पर खड़े होकर रैंडम ब्रेथ टेस्ट कर रही थी। एक वैन को कथित तौर पर टेस्टिंग साइट से कुछ पहले रुकते और पार्क होते देखा गया। ट्रैफिक और हाईवे पेट्रोल कमांड के अधिकारियों ने गाड़ी के पास जाकर ड्राइवर (एक 39 साल के व्यक्ति) का सड़क किनारे टेस्ट किया जिसका नतीजा पॉजिटिव आया।’

वॉर्नर को सिडनी के मारूब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया। उन्हें अगले महीने कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। उन्हें गिरफ्तार करके मारूब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां कथित तौर पर दूसरे टेस्ट में उनके खून में अल्कोहल का स्तर 0.104 पाया गया। उस व्यक्ति को मध्यम-श्रेणी के
पीसीए (खून में अल्कोहल का स्तर) के साथ गाड़ी चलाने के आरोप में कोर्ट में पेश होने का नोटिस दिया गया है, उन्हें गुरुवार 7 मई 2026 को डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट में पेश होना होगा।’

इस घटना ने PSL में कराची किंग्स के लिए उनके कैंपेन पर सवाल खड़े हो गए हैं। वार्नर जो अपनी फ्रेंचाइजी कराची किंग्स के कप्तान हैं, को मैचों के बीच अपने परिवार से मिलने के लिए टूर्नामेंट से कुछ समय की निजी छुट्टी दी गई थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में जो हुआ उसके चलते फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट भविष्य में ऐसी रिक्वेस्ट को नजरअंदाज करने पर मजबूर हो सकता है।

कराची किंग्स लगातार तीन जीत के साथ पीएसएल टेबल में टॉप पर है। वार्नर उनकी सफलता में अहम रहे हैं। उन्होंने अब तक 93 रन बनाए हैं, जिसमें रावलपिंडीज के खिलाफ एक अहम हाफ-सेंचुरी भी शामिल है। किंग्स का अगला मुकाबला गुरुवार 9 अप्रैल को कराची के नेशनल स्टेडियम में पेशावर जल्मी से होना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments