Homeझारखंडसीएम सोरेन वैश्‍व‍िक मंच पर पैर पसार रहे तो भाजपा को हो...

सीएम सोरेन वैश्‍व‍िक मंच पर पैर पसार रहे तो भाजपा को हो रही परेशानी : विनोद पांडेय

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विदेश यात्राओं को लेकर भाजपा के राजनीतिक बयान पर तीखा पलटवार किया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि झारखंड का एक आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विदेश में पर्यटन, रोजगार और औद्योगिक को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक मंच पर पैर पसार रहे, तो भाजपा को परेशानी हो रही। उन्होंने कहा कि सीएम की विदेश यात्राएं कोई व्यक्तिगत सैर-सपाटा नहीं, बल्कि झारखंड के औद्योगिक, पर्यटन और निवेश विकास से जुड़ी रणनीतिक पहल हैं। लेकिन सोचनीय बात है कि आदिवासी मुख्यमंत्री के अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आत्मविश्वास के साथ खड़े होने से भाजपा असहज है।

पांडेय ने कहा कि वैश्विक मंचों पर जाकर निवेशकों से संवाद करना आज के दौर में हर प्रगतिशील राज्य की आवश्यकता है। भाजपा इन्हें शौक बताकर झारखंड के भविष्य का मजाक उड़ा रही है।

पांडेय ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि एक ओर भाजपा झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दावोस, स्वीडन और स्पेन जैसी विदेश यात्राओं पर सवाल खड़े कर रही है, वहीं दूसरी ओर कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल न होने पर हंगामा कर चुकी है। यह भाजपा की दोहरी राजनीति को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र जैसे राज्यों के लिए दावोस जाना सही माना जाता है, जहां करोड़ों के एमओयू साइन होते हैं, तो झारखंड के लिए इसे गलत क्यों ठहराया जा रहा है। असल में भाजपा को एक आदिवासी मुख्यमंत्री से परेशानी है, जो आत्मविश्वास के साथ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर झारखंड का पक्ष रख रहे हैं। लेकिन भाजपा को झामुमो की हेमंत सोरेन सरकार के निवेश, रोजगार और राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता में नकारात्मक राजनीति झलक रही, जो गलत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments