Homeझारखंडरामगढ़ में ममता ने पलटी बाजी, 18वें राउंड में 1060 वोटों से निकलीं आगे

रामगढ़ में ममता ने पलटी बाजी, 18वें राउंड में 1060 वोटों से निकलीं आगे

रामगढ़ : रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी ने 18वें राउंड में बाजी पलट दी है। उन्होंने 1060 वोटों से आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी को पछाड़ दी है। जब मतगणना शुरू हुई थी तब से आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी लगातार बढ़त बनाए रखी थी। एक समय ऐसा आया जब वह 13000 वोट से लीड कर रही थी।

धीरे-धीरे ममता देवी के गढ़ का ईवीएम खुला तो यह मार्जिन कम होता चला गया। अंततः गोला प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर ममता देवी ने आज आजसू को पछाड़ा। 18वें राउंड में ममता देवी को कुल 77601 वोट मिले हैं जबकि आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी को 76541 वोट मिले हैं। ममता देवी की इस बढ़त के पीछे एक बड़ा रोल जय राम महतो की पार्टी जेएलकेएम ने निभाया है। जेएलकेएम के उम्मीदवार पनेश्वर कुमार को 18वें राउंड तक 7638 वोट मिले हैं।

19वें राउंड में ममता देवी को 3051 वोट की बढ़त मिली है। इसमें उन्हें कुल 81786 वोट मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनीता चौधरी को 78735 वोट मिले। इस राउंड में जेल के उम्मीदवार पनेश्वर कुमार को 65294 वोट मिले हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments