Homeराष्ट्रीयईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत अलर्ट , नागरिकों को ईरान...

ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत अलर्ट , नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह

नई दिल्ली : भारत ने ईरान में निरंतर बदल रही स्थिति को देखते हुए वहां रह रहे भारतीय नागरिकों (छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यवसायियों और पर्यटकों) को वाणिज्यिक उड़ानों सहित सभी उपलब्ध परिवहन साधनों के माध्यम से ईरान छोड़ने की सलाह दी है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को एक परामर्श जारी कर कहा है कि इस वर्ष पांच जनवरी को जारी परामर्श के क्रम तथा ईरान में विकसित हो रही स्थिति को देखते हुए ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों (छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यवसायियों और पर्यटकों) को उपलब्ध परिवहन साधनों, जिनमें वाणिज्यिक उड़ानें भी शामिल हैं, के माध्यम से ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है। दूतावास ने 14 जनवरी को जारी परामर्श को दोहराते हुए कहा है कि सभी भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के व्यक्ति आवश्यक सावधानी बरतें, विरोध प्रदर्शनों या धरनों वाले क्षेत्रों से दूर रहें, ईरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें तथा किसी भी नए घटनाक्रम के लिए स्थानीय मीडिया पर नजर बनाए रखें।

परामर्श में कहा गया है कि ईरान में सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने यात्रा और आव्रजन दस्तावेज, जिनमें पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल हैं, अपने पास सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध रखें। इस संबंध में किसी भी सहायता के लिए वे भारतीय दूतावास से संपर्क करें।

परामर्श में ईरान में भारतीय दूतावास के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर साझा किये गये हैं जो 989128109115, 989128109109, 989128109102; 989932179359 हैं।

इसके अलावा दूतावास से cons.tehran@mea.gov.in ईमेल पर भी संपर्क किया जा सकता है।

परामर्श में कहा गया है कि ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिक, जिन्होंने अभी तक भारतीय दूतावास में पंजीकरण नहीं कराया है से अनुरोध है कि वे (https://www.meaers.com/request/home) लिंक पर पंजीकरण करें। यह लिंक दूतावास की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। यदि ईरान में इंटरनेट व्यवधान के कारण कोई भारतीय नागरिक स्वयं पंजीकरण करने में असमर्थ है, तो उनके परिजन भारत में यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि ईरान और अमेरिका के बीच ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच यह तनाव कभी भी टकराव में बदल सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments