Homeअन्तर्राष्ट्रीयइंडिगो ने प्रयागराज रूट पर फ्लाइट टिकट पर 30-50 फीसदी की कटौती...

इंडिगो ने प्रयागराज रूट पर फ्लाइट टिकट पर 30-50 फीसदी की कटौती की

नई दिल्ली ;’ महाकुंभ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। देश की सबसे बड़ी बजट एयरलाइन इंडिगो ने प्रयागराज महाकुंभ के लिए अपनी फ्लाइट टिकट में 30 से 50 फीसदी तक की कटौती की है।

इंडिगो ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि प्रयागराज रूट पर एयरलाइन अपने हवाई किराये में 30-50 फीसदी की कटौती कर दी है। प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में शामिल होने आए श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्र सरकार के हवाई किराये में बढ़ोतरी पर चिंता जताए जाने के बाद कई एयरलाइन कंपनियों ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एयरलाइन ने कहा कि उसने प्रयागराज आने-जाने वाले सभी रूट्स पर हवाई किराये में 30 से 50 फीसदी तक की कटौती की है। दरअसल इंडिगो की फ्लाइट टिकट की कीमत में यह कटौती तब देखी गई है, जब केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक दिन पहले ही प्रयागराज महाकुंभ के लिए हवाई किराये में वृद्धि का मुद्दा नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के समक्ष उठाया है। इससे पहले नागर विमानन मंत्री ने विमानन कंपनियों महाकुंभ मेले के दौरान हवाई किराया को कम करने के लिए कदम उठाने को कहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments