HomeBreaking Newsकृषि क्षेत्र में नवाचार गतिविधियां उपयोगी

कृषि क्षेत्र में नवाचार गतिविधियां उपयोगी

केला की खेती एवं केला रेशा प्रसंस्करण को लेकर दिए प्रशिक्षण

शिवहर जिला पदाधिकारी शिवहर के निर्देशानुसार आज आत्मा योजना अंतर्गत नवाचार गतिविधि से संबंधित केला की खेती एवं केला रेशा प्रसंस्करण विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला जिसका कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक प्रिति कुमारी ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिल कुमार, सहायक निदेशक शष्य, बीज उत्पादन-सह-विपणन पदाधिकारी, शिवहर के अलावे प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक तथा 50 से अधिक संख्या में जीविका दीदी / प्रगतिशील कृषक द्वारा भाग लिया गया।
कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक प्रिति कुमारी ने उपस्थित जीविका दीदी व प्रगतिशील कृषकों को केला की खेती एवं केला रेशा प्रसंस्करण के बारे में बताया। साथ ही उनके द्वारा यह जानकारी दी गई कि अगले माह में केला की खेती करने वाले कृषकों को वर्णित विषय पर केला अनुसंधान केन्द्र, गोरौल, वैशाली में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भेजा जाना है। सहायक निदेशक शष्य, बीज उत्पादन-सह-विपनण पदाधिकारी अनिल कुमार ने भी केला के उन्नत प्रभेद एवं वैज्ञानिक खेती के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान केला रेशा प्रसंस्करण की प्रक्रिया एवं रेशा प्रसंस्करण यंत्र से संबंधित चलचित्र को लाईव विडियो के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई।
वर्णित कार्यक्रम में प्रशिक्षक हैदर अली खान, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, पिपराही ने केला की खेती एवं केला रेशा प्रसंस्करण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। साथ ही वर्त्तमान में दो हेक्टेयर से अधिक में केला के पौधा लगाये हुए कृषक मो० हेशाम, महुआवा, पिपराही द्वारा केला की खेती से संबंधित सफलता की कहानी के बारे में बताया गया तथा केला की खेती में विभाग द्वारा प्राप्त योजना एवं अनुदान के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments