Homeझारखंडरांचीजेबीकेएसएस के उम्मीदवार देवेंद्रनाथ महतो गिरफ्तार

जेबीकेएसएस के उम्मीदवार देवेंद्रनाथ महतो गिरफ्तार

रांची : रांची लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने पहुंचे झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के उम्मीदवार देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने शनिवार को रांची समाहरणालय से गिरफ्तार किया है । रांची में विधानसभा घेराव मामले में पुलिस ने देवेंद्रनाथ को गिरफ्तार किया है। विधानसभा घेराव मामले में नगड़ी थाना केस संख्या 48/22 में दर्ज हुआ था। इस मामले में देवेंद्रनाथ महतो सहित कई अन्य के खिलाफ वारंट जारी हुआ था।

देवेंद्र महतो गुपचुप तरीके से आदिवासी पारंपरिक पोशाक पहनकर समाहरणालय पहुंचे थे। इस दौरान पहले से ही इंतजार कर रही पुलिस की नजर देवेन्द्र पर पड़ी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि देवेंद्र नाथ महतो का नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे लेकिन नामांकन से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments