Homeझारखंडरांचीजेबीकेएसएस के अध्यक्ष जयराम महतो को कोर्ट से मिली राहत, पीड़क कार्रवाई...

जेबीकेएसएस के अध्यक्ष जयराम महतो को कोर्ट से मिली राहत, पीड़क कार्रवाई पर रोक

रांची : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवार जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने उसके खिलाफ किसी भी पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने इस केस के अनुसंधानकर्ता को कोर्ट के समक्ष डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त ( एजेसी 15) अमित शेखर की कोर्ट में जयराम की याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तिथि 21 मई निर्धारित की है।

जयराम महतो के खिलाफ रांची पुलिस ने रांची के नगड़ी थाना में वर्ष 2022 में दर्ज कांड संख्या 48/ 22में वारंट लिया है। वारंट प्राप्त करने के बाद रांची पुलिस ने जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए दबिश भी दी थी लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments