Homeझारखंडझारखंड विधानसभा चुनाव: इंडी गठबंधन 56 और एनडीए 25 सीटों पर आगे

झारखंड विधानसभा चुनाव: इंडी गठबंधन 56 और एनडीए 25 सीटों पर आगे

रांची। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, इंडी गठबंधन 56 सीटों पर आगे है जबकि एनडीए 25 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। इंडी गठबंधन में झामुमो 34, कांग्रेस 16, राजद चार, सीपीआई दो सीटों पर आगे चल रही हैं। इसमें झामुमों सात सीट जीत चुकी है, जिसमें लिट्टीपाड़ा से हेमलाल मुर्मू 88469, महेशपुर से स्टीफन मरांडी 114924, गोमिया से योगेन्द्र प्रसाद 95170, चंदनक्यारी से उमांकात रजक 90027, चाईबासा से दीपक बिरुआ 107367, मंझगांव से निरल पूर्ति 94163, तोरपा से सुदीप गुड़िया 80887 शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा के कुमार उज्जवल 111906 वोट पाकर सिमरिया से विजयी हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments